सरकाघाट की फतेहपुर पंचायत भवन में आयोजित एक दिवसीय नाड़ी सोधन शिविर में रोगियों की जांच करते ड
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत फतेहपुर के भवन में रविवार को भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एक दिवसीय नाड़ी शोधन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता फतेहपुर पंचायत के प्रधान नरेंद्र गौतम ने की। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने नाड़ी शोधन परीक्षण करवाया।
शिविर में जोगिंद्रनगर के खानदानी वैद्य डॉ. सुनील कुमार ने लोगों की नब्ज को जांचा। डॉ. सुनील ने बताया कि शिविर में पहुंचे रोगियों में एक रोगी जिसे 75 प्रतिशत ब्रेन हेमरेज का खतरा बना था, का नाड़ी शोधन कर जीवन की रक्षा कर ली है। इसके अतिरिक्त शिविर में हृदय रोग, बीपी, शुगर, थायराइड, कैंसर, गठिया, जोड़ों का दर्द तथा महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए परामर्श दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान नरेंद्र गौतम, पवन ठाकुर, दिवान चंद, राज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद