बालीचौकी (मंडी)। नौगढ़ सराज के आराध्य देव छाजणू और छमांहू की कोठी का प्रतिष्ठा समारोह प्राचीनतम देव रस्मों के साथ हुआ। समारोह में धवेहड़ गांव में निर्मित कोठी में किया गया और प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में 100 से अधिक देवी-देवताओं और करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
देवता छांजणू के कायथ वालेराम, कारदार राम लाल और भंडारी दिले राम ने बताया कि बालीचौकी तहसील के धवेहड़ गांव में देव कोठी की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह प्राचीनतम देव रस्मों के साथ आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के लगभग सौ देवी देवताओं की कमेटियों को आमंत्रित किया था। देव के स्थानीय कारिंदों ने बताया कि कोठी का कला निर्माण प्राचीन काटकुणी शैली में गया है।
कोठी के निर्माण में श्रमदान के अलावा करोड़ों रुपये का ऐच्छिक सहयोग भी दानी सज्जनों द्वारा किया गया है। देव कोठी के दोनों निर्माण में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने भी सहयोग किया गया है। देव श्री छमाहू भंडारी दिले राम ने कहा कि श्रद्धा भाव से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।