फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून अलर्ट: बिना सूचना अधिकारियों को स्टेशन न छोड़ने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मानसून की दस्तक के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बिना सूचना अधिकारियों को स्टेशन न छोड़ने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में स्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। 24 घंटे क्रियाशील रहने वाले इस नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री फोन नंबर 1077 है। किसी भी आपदा-आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर प्रभावित फोन कर सकते हैं। इसके अलावा अलावा जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201, 226202, 226203 और 226204 पर भी किसी आपात स्थिति की सूचना देने अथवा सहायता लेने के लिए फोन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी एसडीएम कार्यालयों में भी आपदा नियंत्रण कक्ष क्रियाशील हैं। उपमंडलाधिकारियों को निर्देश गए हैं कि वे आपदा की स्थिति में पानी के निकास की उचित व्यवस्था, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण एवं वितरण, जीवन रक्षक दवाइयों और मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था के लिए अपनी पूरी तैयारी रखें। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पहले ही मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पूर्व में सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है। उन्हें अपनी पूरी तैयारी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें