फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बंदरों का आतंक, घरों में घुसकर उठा रहे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में दहशत का माहौल, फसलों को भी किया जा रहा तबाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बंदरों के झुंड मकानों की छतें उखाड़ रहे हैं और घरों में घुसकर सामान नष्ट कर रहे हैं।



डर के कारण किसानों ने खेतों में जाना कम कर दिया है और कई ने फसल बोना तक छोड़ दिया है, क्योंकि बंदर फसलों को जल्दी बर्बाद कर देते हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन




अब तक कई लोग बंदरों के हमलों में घायल हो चुके हैं, जिनमें बबली देवी, गीता देवी, माया देवी, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, ध्यान सिंह, भीम सिंह, सतीश कुमार और प्रवीण कुमार शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि बंदर अचानक हमला करते हैं।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने सरकार और वन विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन कुमार के अनुसार बंदरों को पकड़ने के लिए टीमें बुलाई गई थीं, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंची हैं। विभाग उनसे दोबारा संपर्क कर रहा है ताकि जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें