फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोस्टर मेकिंग में मोनिका अव्वल

Tue, 08 Oct 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग के वन्य जीव सप्ताह का समापन
विज्ञापन

मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित वन्य जीव सप्ताह के समापन पर कॉलेज प्राचार्य सुरीना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को वन्य जीवो के संरक्षण के बारे में प्रेरित किया। जीव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोनिका पंचानी ने साप्ताहिक वन्य जीव कार्यक्रम की रूपरेखा कार्य के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा स्मृति ठाकुर साप्ताहिक कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। पोस्टर मेकिंग में मोनिका ने प्रथम, उज्जवल शर्मा ने द्वितीय और उर्मिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में समीक्षा प्रथम, कशिश कांत द्वितीय, अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिजिटल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राहुल ठाकुर प्रथम, नवदीप द्वितीय, श्रेया शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिजिटल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, स्मृति ठाकुर द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वल्लभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सुरीना शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर डॉ. राधिका जमवाल, डॉक्टर संजय नारंग, प्रोफेसर ज्योति ठाकुर डॉ माधवी जोशी, डॉ तारा सेन व डॉ मनोज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें