फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एजेंट बताकर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश काे ग्रामीणों से ली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी के काले कारोबार में ग्रामीणों से धनराशि ऐंठने के लिए कई तरह के पैंतरे अपनाए जाते रहे। अधिक धनराशि निवेश पर विदेश दौरे का लालच और अधिक पैसा वापस मिलने बारे बताया जाता। धर्मपुर में एक व्यक्ति ने स्थानीय एक व्यक्ति के खिलाफ 4.52 लाख रुपये ठगी के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थानीय व्यक्ति ने उसे क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर उससे धनराशि ली थी।जीवन राम निवासी बनवार धर्मपुर ने पुलिस थाना धर्मपुर को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्थानीय व्यक्ति ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर अप्रैल 2021 में उससे 5.85 लाख रुपये लिए। व्यक्ति ने उसे क्रिप्टो करेंसी को बेहतर बताते हुए 11 माह में ही धनराशि दोगुना करने का झांसा दिया। समय बीत जाने पर उसने जब अपनी धनराशि मांगी तो उसने इंकार कर दिया। उसने आगे किसी और लोेगों से संपर्क करने की बात कही। बाद में जब दबाव बढ़ा तो उसने व सुखदेव ने 1.33 लाख रुपये दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी कई देशों का सैर सपाटा कर चुका है और यह इस ठगी के खेल के मास्टर माइंड लोगों के साथ संलिप्त है। उन्हाेंने पुलिस से छानबीन का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उधर, मंडी साइबर पुलिस थाना में शिकायतकर्ता पहुंचकर शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच भी जारी है। एसआईटी जांच में यह पता लगा रही है कि किस आरोपी की क्या भूमिका थी और ठगी गई धनराशि कहां गई है। अब इस मामले में मंडी साइबर पुलिस सेल भी आरोपियों से पूछताछ कर सकता है। आरोपियों को मंडी लाने या फिर टीम के कांगड़ा जिले में पूछताछ के लिए जा सकती है। ताकि अब तक दर्ज शिकायतों को लेकर भी छानबीन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें