फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रशिक्षु आत्महत्या के मामले में मोबाइल फोन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। इंजीनियरिंग काॅलेज सुंदरनगर में प्रशिक्षु अर्पित की आत्महत्या के मामले में अब मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की जाएगी। इसमें आरोपी छात्रा के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। मामले का पटाक्षेप् वीडियो काल और चैटिंग से बाहर आ सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ आरोपी युवती को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच पुलिस की जांच टीम ने सुंदरनगर इंजीनियरिंग काॅलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। पुलिस जांच में जो तथ्य निकलकर आए हैंं, उनके आधार पर ही आरोपी युवती से पुलिस ने पूछताछ कर उसके बयान कलमबद्ध किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती ने भी मृतक अर्पित पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरोपी लड़की ने मामले की कई परतों से पर्दा उठाया है।

...

आरोपी लड़की के पेपर रह गए हैं। कोर्ट की तरफ से अगर उसे पेपर देने की इजाजत मिली तो इसके पेपर करवाए जाएंगे। काॅलेज की तरफ से लड़की को निकालने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बाकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-राजीव खंडूजा, प्राचार्य, जेएनजीईसी कॉलेज सुंदरनगर

...
अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल फोन और आरोपी लड़की का मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। लड़की न्यायिक रिमांड पर है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

-भारत भूषण, डीएसपी सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें