फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीसीटीवी की मदद से व्यक्ति को लौटाया मोबाइल फोन

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने के बाद मलिक को सुपुर्द करते सुरक्षा कर्मचार - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी ने चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर व्यक्ति को लौटाने में सफलता हासिल की। इसके लिए मोबाइल फोन के मालिक ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मचारियों का आभार जताया। सुरक्षा कर्मी भूमेराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे द्रंग के बरोट निवासी सुखदेव पत्नी और बच्चे के साथ टेस्ट करवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान वहां से उनका मोबाइल फोन किसी ने उठा लिया। मोबाइल फोन गुम होने की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस सेल और सुरक्षा कर्मी ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर महिला की पहचान की। उसकी तलाश कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। महिला को चेतावनी देकर छोड़ा।
सीएमओ मंडी ने अस्पताल आने वाले सभी मरीजों और तीमारदारों से आग्रह किया है कि वे अपने सामान का ध्यान रखें। यदि किसी तरह की चोरी और ठगी की आशंका होती है तो शीघ्र अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें