फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मतगणना के दौरान मोबाईल फोन, स्मार्ट वाच भी अंदर नहीं ले जा पाएंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर(मंडी)। विधानसभा चुनावों की मतगणना को लेकर 8 दिसंबर को जोगिंद्रनगर प्रशासन व सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने सुरक्षा के सख्त प्रबंधों की जानकारी दी।
उन्होंने हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मतगणना केंद्र में नहीं ले जा पाएगा। स्ट्रांग रूम की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों पर भी 8 दिसंबर सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। मतगणना में तैनात कर्मचारियों को भी मोबाइल फोन ले जाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

केवल सहायक निवार्चन अधिकारी और ऑब्जर्वर ही मतगणना के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे। सोमवार को मतगणना की तैयारियों पर सुरक्षा संबंधी बैठक की अध्यक्षता के दौरान एसडीएम ने डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी, थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल व पैरामिलिट्री फोर्स के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में बताया कि मतगणना केंद्र में वैरिगेटिंग कर आम जनता का प्रवेश निषेध किया जाएगा।
मतगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति को शस्त्र व घातक हथियार के साथ दिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतगणना कर्मियों को भी किसी भी प्रकार के विद्युत उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
चुनावी कर्मचारियों सहित उम्मीदवारों व मतगणना के चुनाव ऐजेंटों की भी गहनता से तलाशी ली जाएगी। जोगिंद्रनगर विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एथलेटिक सेंटर में जश्न मनाने का स्थान चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकृत मीडिया कर्मियों को भी एपीआरओ के माध्यम से जानकारी मिलेगी। शहर में बड़ी रैली और विजय जुलूस निकालने के दौरान पुलिस का भी सख्त पहरा रहेगा।
सोमवार को डीएसपी पधर ने मतगणना के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के दौरान स्थानीय पुलिस को उचित निर्देश जारी कर बताया कि मतगणना केंद्र के नजदीक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। मतगणना के दौरान माहौल खराब करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें