फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमएलएसएम कॉलेज ने जीती कुश्ती की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में एसपीयू की दो दिवसीय कुश्ती एवं शतरंज प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इस मौके पर एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। टूर्नामेंट में महाराजा लक्ष्मण सिंह स्मारक (एमएलएसएम) महाविद्यालय ने महिला कुश्ती की ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी महिला कुश्ती वर्ग में द्वितीय रहा। गायत्री कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में वल्लभ कॉलेज विजेता बना। एमएलएसएम कॉलेज द्वितीय रहा। गायत्री कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। शतरंज स्पर्धा के पुरुष वर्ग में कुल्लू कॉलेज प्रथम रहा। वल्लभ कॉलेज मंडी द्वितीय और राजकीय कॉलेज सरकाघाट तृतीय रहा। महिला वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी ने ट्रॉफी जीती। एमएलएसएम सुंदरनगर दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को ट्राॅफी और इनाम देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें