फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का अनशन मात्र दिखावा : राजीव आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। भाजपा धर्मपुर मंडल टिहरा के प्रवक्ता राजीव आर्य ने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से जारी अनशन को असमय और भटकाने वाला आंदोलन करार दिया है।
विज्ञापन

कहा कि पिछले तीन वर्षों से आम जनता लगातार समस्याएं उठा रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन साल से जनता चीखती-चिल्लाती रही। अनगिनत बैठकें हुईं, परंतु कभी विधायक ने इस तरह का रुख नहीं अपनाया। जब व्यक्तिगत असुविधा हुई तो आंदोलन का नाटक शुरू कर दिया गया। आजकल धर्मपुर भारी बारिश से जूझ रहा है।
सैकड़ों सड़कें बाधित हैं। लोक निर्माण विभाग के 16 सेक्शनों में से 8 में कनिष्ठ अभियंता के पद खाली हैं। अनेक जल योजनाएं बाधित हैं। आधे धर्मपुर को महीनों से पानी नहीं मिल रहा, बिजली की आंख मिचौनी आम हो गई है। विधायक को चाहिए कि वह प्रशासन को दुरुस्त करने और धर्मपुर की जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें