फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विधायक चंद्रशेखऱ ने वैदिक वेदशाला और सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने रविवार को विधायक ने लवणपुर और ब्रह्मफाल्ड क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। विधायक ने लवणपुर में वैदिक वेदशाला संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया और इसके नए भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संस्थान की स्थापना से प्राचीन भारतीय संस्कृति, संस्कारों और वैदिक शिक्षा के संरक्षण को बल मिलेगा। यह केंद्र आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसके उपरांत विधायक ने ब्रह्मफाल्ड में सामुदायिक भवन और सराय गुगा मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। वहीं, मंदिर में सराय के निर्माण से धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें