मंडी। इंदिरा मार्केट की छत पर पुराने कपड़ों के बैंक में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। कपड़ों को सहेज कर रखने वाले शेड को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। नगर निगम इस मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है।
नगर निगम की ओर से पुराने कपड़ों के बैंक की पहल जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका मकसद समाज के सक्षम वर्ग की ओर से दिए गए कपड़े सही समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। दुर्भाग्यवश, अधिकारियों की लापरवाही और उचित देखरेख के अभाव में यह व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई। कपड़ों का सही रख-रखाव नहीं हो रहा है। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि कपड़ों के बैंक के शेड के साथ तोड़फोड़ मामले की जांच की जा रही है। संवाद