फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहरी में शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल के निहरी में शरारती तत्वों ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किए गए शिलान्यासों की पट्टिकाओं को तोड़ दिया है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब पट्टिकाओं व उनकी दीवार को टूटा देखा तो जलशक्ति विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही जलशक्ति विभाग ने सहायक अभियंता मौका पर पहुंचे और उन्होंने निहरी पुलिस चौकी में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलशक्ति एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने 30 नवंबर 2020 को निहरी में विधायक राकेश जंवाल की उपस्थिति में किसान भवन व पेयजल योजना का शिलान्यास किया था। मंगलवार रात शरारती तत्वों ने दोनों ही विकास कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ दिया और जहां वह स्थापित की थी उस दीवार को भी गिरा दिया है। स्थानीय लोगों ने जब सुबह शिलान्यास पट्टिकाओं और दीवार को गिरा देखा विभाग को इस बारे सूचित किया। विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही निहरी उपमंडल के सहायक अभियंता मौका पर पहुंचे और उन्होंने निहरी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया बीएसएल थाना में इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, जिला भाजपा महामंत्री ओम प्रकाश नायक, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल, सोशल मीडिया संयोजक घनश्याम वर्मा, सुंदरनगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर व महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस मामले में संलिप्त लोगों की जल्द धरपकड़ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें