फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बौद्ध भिक्षुणी की हत्या के मामले में हिरासत में लिया नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रिवालसर क्षेत्र के सरकीधार स्थित होली केव्स (गुफा) में तिब्बती मूल की 80 वर्षीय बौद्ध भिक्षुणी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में कई परतें खुली हैं। लूट के लिए अंजाम दी गई यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी। वारदात के समय तीन आरोपियों के अलावा हिरासत में लिया गया नाबालिग भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दूध देने वाले गगन बौद्ध को भिक्षुणी के बारे में सभी तरह की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर नशे का सेवन किया। आरोप है कि इसके बाद दो मार्च की रात करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी सड़क में लगे सीसीटीवी से बचने के लिए ग्रामीण सड़कों से भागे। इस मामले में बीते वीरवार रात को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के बाद एक अन्य बल्ह घाटी निवासी नाबालिग की भी भूमिका सामने आई है। इस पर उसे डिटेन किया गया है। नाबालिग के कब्जे से मृतिका का एप्पल का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार चाकू बरामद किया गया है। यह नाबालिग ने अपने घर में छिपा दिया था। अब पुलिस की एक टीम इस मामले में तथ्य जुटाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुई है जिससे इस पूरे मामले में साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें