फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंबेडकर नगर में रातोंरात बसाए प्रवासी, शिकायत के बाद हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सुंदरनगर शहर में बिना सत्यापन झुग्गियों में बसाए जा रहे प्रवासी
स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रशासन और परिषद की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के आसपास दिन-प्रतिदिन बढ़ती प्रवासियों की आबादी ने स्थानीय लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। ताजा मामला आंबेडकर नगर का है, जहां रातोंरात प्रवासी बसा दिए गए। प्रशासन और नगर परिषद ने शिकायत मिलने के बाद इन प्रवासियों को वहां से हटा दिया। यह इकलौता मामला नहीं है। कुछ स्थानीय लोग प्रवासियों को झुग्गी-झोपड़ियां किराये पर देकर अवैध रूप से कमाई कर रहे हैं। वर्तमान में शहर के आंबेडकर नगर, रोपा और फोरलेन के आसपास प्रवासी झुग्गियां बनाकर या किराये पर लेकर रह रहे हैं।
शनिवार को आंबेडकर नगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया, जहां कुछ लोगों ने नाले के बीच ही रातोंरात प्रवासी परिवारों को झुग्गियों में बसा दिया। आसपास के लोगों को गंदगी और असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि इन प्रवासियों को बिना किसी पुलिस सत्यापन के बसाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद एसडीएम सुंदरनगर के आदेश पर इन्हें वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन

इन झुग्गी-झोपड़ियों की लिखित जानकारी न तो पुलिस, न प्रशासन और न ही नगर परिषद के पास उपलब्ध है। इसके बावजूद झुग्गियों को किराये पर देकर कमाई का सिलसिला जारी है। पुलिस भी जांच के नाम पर चुप्पी साधे हुए है। इस इलाके में आए दिन विभिन्न घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, शहर के बस स्टैंड के पास खड्ड के किनारे बसे प्रवासियों को हटाने में नगर परिषद अब तक नाकाम रही है।
कोट्स
प्रवासियों के बारे में जब भी कोई शिकायत मिलती है, कार्रवाई की जाती है। आंबेडकर नगर में अवैध रूप से बसाए गए प्रवासियों को शनिवार को नगर परिषद ने हटा दिया है। -अमर नेगी, एसडीएम सुंदरनगर
विज्ञापन

सभी प्रवासियों और उनके ठेकेदारों को नए लोगों को बसाने से पहले उनका पुलिस सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस समय-समय पर जांच भी करती है। शहरवासियों से अपील है कि वे संदिग्ध प्रवासियों और उन्हें किराए पर जगह देने वालों की जानकारी प्रशासन को दें। -भारत भूषण, डीएसपी सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें