फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवाड़ में एंटी चिट्टा अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन टीमों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ग्राम पंचायत मझवाड़ में रविवार को एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में खंड विकास समिति सदर मंडी के अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्षेत्र की करीब सात पंचायतों के महिला मंडलों, स्कूली बच्चों और युवाओं ने भाग लेकर चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
समूह गान, एकल गान, कविता और नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिया गया। प्रस्तुतियों में चिट्टे से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन टीमों ने दिखाया दमखम
वॉलीबाल प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। मुख्य अतिथि नारायण सिंह गुलेरिया ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसी समस्या का अंत समाज, प्रशासन और सरकार के बेहतर तालमेल से ही संभव है। उन्होंने लोगों से एंटी चिट्टा अभियान का हिस्सा बनकर हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें