जोगिंद्रनगर (मंडी)। माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल भट्ठा (जोगिंद्रनगर) में शनिवार को आयोजित सालाना समारोह में विंग कमांडर कुनाल शर्मा मुख्य अतिथि शामिल हुए। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा विशेष अतिथि शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोक गीत, समूह गान, हिमाचली नाटी, झमाकड़ा, पंजाबी-हरियाणवी व राजस्थानी नृत्य सहित देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों के अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें वैष्णवी, श्रेया, रोनिक, आंचल, वंशिका, तृषा, काजल, सिद्धि, कीर्ति, मन्नत, सिया, मिस्टी, आस्था, अरन्या, स्पर्श, नव्या, रियान, हर्षित, आयुषी, तनिष्का, स्वाधीनता शामिल रहे।
इसके अलावा यशस्वी, आदव्या, दिव्यांश, पीयूष, प्रत्यूष, श्रेया, नितिका, विरेन, आयान, आदविक, नेहा, प्रज्ञा, निकिता, आशिमा, मानवी, आयान और अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज ठाकुर, समन्वयक प्रियंका, निदेशक आरसी गुलेरिया, उप निदेशक कैप्टन लेखराज शर्मा, एसएमसी सदस्य गुरदेव सिंह, सागर सिंह व पीसी राठौर व अन्य मौजूद रहे। संवाद