मंडी के गर्ल्स स्कूल में वार्षिक वितरण समरोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं संवाद
मंडी। राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय मंडी में शुक्रवार को स्कूल का सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान दिया गया। प्रधानाचार्य भूप सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मौजूद अतिथियों को स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया। वहीं छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भविष्य तलाशा जा रहा है। सभी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार अपने गोल को तय करें और कड़ी मेहनत से सफलता को हासिल करें। इस दौरान उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।