धर्मपुर कॉलेज मैदान में आयोजित वाहनों की पासिंग व ट्रायल में भाग लेते हुए वाहन चालक। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज मैदान में शुक्रवार सुबह दस बजे चालकों के लिए वाहनों की पासिंग और लाइसेंस के लिए ट्रायल आयोजित किए। इसमें धर्मपुर उपमंंडल के वाहन मालिकों और चालकों ने भाग लिया। गत माह की अपेक्षा शुक्रवार को मैदान में लोगों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। एसडीएम राजेंद्र गौतम ने स्वयं मौजूद कर पासिंग ट्रायल को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया। बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से ही मैदान में करीब चार सौ लोगों ने पासिंग में भाग लिया। हालांकि पासिंग व लाइसेंस ट्रायल तिथि से पूर्व ऑनलाइन स्लाॅट बुक करवाए गए थे, जिन्हें प्राथमिकता दी गई।