धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक चंद्रशेखर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने वार्षिक पारितोषिक प्रतिवेदन मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि चंद्रशेखर ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शामिल होना चाहिए ताकि वे अपने बच्चों को इनाम प्राप्त करते देखें। कॉलेज में घट रही विद्यार्थियों की संख्या पर भी उन्होंने चिंता जताई। इस अवसर पर उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें मंजू देवी, उर्मिला देवी, पल्लवी देवी, संतोष कुमारी, अभिषेक ठाकुर, श्रेया राणा, अंजना ठाकुर, अक्षय ठाकुर, प्रीति ठाकुर, स्वाति ठाकुर, गंगा राम, निशा देवी आदि शामिल रहे। संवाद