मंडी। डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर ने मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें डीएवी प्रबंधन कमेटी के सचिव रविंद्र तलवाड़ और ललिता तलवाड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य और सरस्वती वंदना से की गई। प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शैक्षणिक सत्र के दौरान शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले करीब 300 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वाले अदविक ठाकुर, अक्षत सिंह राणा, अंहिसा शर्मा, दिवित सकलानी, इशिका परमार, प्रज्ञा, प्रिशा, रोहित, वैष्णवी, युवान चौहान, कन्या ठाकुर, आरूष ठाकुर, आयान, आयांश सिंह, अधिरा शर्मा, अधिरा कश्यप, ऐश्विक ठाकुर आदि शामिल रहे। इसके अलावा अर्शिया, दक्ष धरवाल, डिम्पल, जानवी राव, रायना राजपूत, रूत्विका तनिष्क, वैष्णव, विहान, रेयांश, दिव्यता, धरा गुप्ता, शानवी ठाकुर, कियान को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों स्वास्तिक, अनिका, पार्थ, आरव राव, वेदांश, रेयांश, जय निशाना, गुंजन, हर्षिता, रूहानी, अनमोल, विनायक, सत्यम, कनिक राव, आशीष ठाकुर, द्रुविका, अक्षरा, करने, प्रबल, युवान, अनुज, पारस, आर्यन, वशिष्ठ, अक्षत, आदित्य, प्रणवांश, दक्ष राणा, अभय, विनायक बावा, आदित्य राव, सारांश, चिन्मय, संचित, राहुल,गौरव राव, शुभम ठाकुर को भी सम्मानित किया। संवाद