छम्यार स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
मुख्यातिथि लाल सिंह कौशल ने मेधावियों को किया सम्मानित
..........................................
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छम्यार में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला परिषद सदस्य जागृति राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य चांद राम ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि लाल सिंह कौशल ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर मेधावियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इनमें लक्ष्य, समीक्षा, यश, मिताली, दिव्यांशी, स्नेहा, युवराज, आदित्य, कपिल, हिमांशु, रितिका, मानसी, महक, रिया, हिना, निहारिका, गगन, विशाल, पीयूष, बबली, अदिति, महेंद्र, हंस राज, लक्ष्य, आकांक्षा, गौरव, पलक, कंगना, विशाल, जिज्ञासा, रितिका शामिल रहे। इसके अलावा बेस्ट ऑफ द हाउस और बेस्ट ऑफ द ईयर का खिताब गुंजन के नाम रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में सिधु राम भारद्वाज, चिंत राम शास्त्री, बंशी राणा, परस राम ठाकुर, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद