मंडी में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी संघ जिला कार्यकारणी के पदा्धिकारी स्वास्थ्य मंत्री से मिलते
मंडी। स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मंडी में स्वास्थ्य मंत्री से मिले। जिला अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर ने बताया कि गोपाल बेरी को प्रदेश के नए स्वास्थ्य निदेशक बनाने के लिए समस्त जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सक समुदाय दिन रात प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर गोपाल बेरी, सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा, मंडी कार्यकारिणी के अध्यक्ष डाॅॅ. अमित ठाकुर, महासचिव डॉ. अंकित कटोच आदि उपस्थित रहे। संवाद