फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेडिसन विशेषज्ञ एसआर शिप के लिए गए, मरीज भटकने को हुए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सिविल अस्पताल धर्मपुर में तैनात मेडिसन विशेषज्ञ एसआर शिप (सीनियर रेजिडेंटशिप) को चले गए हैं। ऐसे में यहां फिर मरीज भटकने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने यहां पिछले दिनों पांच विशेषज्ञ चिकित्सकाें के आदेश जारी किए थे। इसमें से केवल दो विशेषज्ञ चिकित्सकों एक मेडिसन और एक सर्जन ने ही यहां कार्यभार संभाला। यहां मेडिसन चिकित्सक के पास सुबह से सायं तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती थी, लेकिन अब वे एसआर शिप के लिए चले गए हैं। ऐसे में अब मजबूरी में मरीज भटकने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सिविल अस्पताल धर्मपुर में केवल एक ही विशेषज्ञ चिकित्सक, जो कि सर्जन है, वह ही सेवाएं दे रहे हैं। धर्मपुर सिविल अस्पताल की बात करें तो यहां चिकित्सकों के कुल 18 पद स्वीकृत हैं। जिनमें अभी एक विशेषज्ञ सर्जन सहित सात अन्य पदों पर ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं और 11 पद रिक्त चले हुए हैं। धर्मपुर अस्पताल में स्टॉफ नर्सों के कुल 18 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां सात पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि फार्मासिस्ट के तीन पद है और यह भरे हैं। एक पद चीफ फार्मासिस्ट का है, जोकि रिक्त चल रहा है। वहीं चपरासी के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय में केवल चार पद भरे हैं और छह पद रिक्त पड़े हैं। बात करें तो अस्पताल में सफाई कर्मचारी के भी 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अभी तक यहां एक भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था राम भरोसे जुगाड़ से चली है। अस्पताल में कोई भी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं हैं। जिसके चलते यहां अकसर कई समस्याएं पेश आती है। उधर, इस बारे में सीएमओ मंडी डॉ नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि विशेषज्ञों की कमी के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें