फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम मंडी की तैयारियों की पोल खोल दी। वार्डों में निकासी नालियां बंद होने से बारिश का पानी रास्तों, सड़कों पर बहा। दुकानों और लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। इससे प्रभावितों का खूब नुकसान हुआ। सेरी मंच की छत भी टपक गई। बस स्टैंड और आईटीआई चौक, पुराना सुकेती पुल, जवाहर नगर में भी सड़कें तालाब बन गईं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश से ब्यास नदी सहित सुकेती, सकोहड़ी खड्डों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया।
विज्ञापन

...
ये रहे हालात
महाजन बाजार में नालियां बंद होने से गंदा पानी कारोबारी विकास की धूप फैक्टरी में घुस गया। इसे मोटर लगा कर बाहर निकालना पड़ा। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने कहा कि शहर की अधिकांश नालियां बंद होने से पानी सड़कों और दुकानों में घुस गया। स्टेट बैंक के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से डाकघर मार्ग से लेकर चौहटा बाजार का पानी नगर निगम के निर्माणाधीन भवन में जमा हो गया है। खलियार निवासी सुरेश बहल ने कहा कि उच्च मार्ग के साथ बनी नालियां बंद पड़ी हैं। इससे सड़क पर पानी एकत्रित हो गया। वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे राहगीरों और मकानों पर पड़े। नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि शिल्हा किपर से लेकर सौली खड्ड पुल तक उच्च मार्ग की नालियां बंद हैं। इससे गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।
...
निगम क्षेत्र में जहां-जहां भी समस्या आई है, कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इंदिरा मार्केट के ड्रेनेज समस्या के लिए आईपीएच विभाग से बात हुई है। शीघ्र ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। उच्च मार्ग की नालियों के लिए एनएचएआई से बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपाली जसवाल, महापौर नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें