चौहटा में नगर निगम की टीम चालान काटते हुए। स्त्रोत : नगर निगम
मंडी। शहर के चौहटा क्षेत्र में दुकानों से बाहर फल एवं सब्जी रख कर पैदल चलने वाले लोगों की राह में अवरोध पैदा करने वाले दुकानों के चालान किए। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से चौहटा का निरीक्षण कर चार फल विक्रेताओं का 40 हजार का चालान किया है। दुकानदारों को दो दिनों के अंदर नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।
मंडी शहर में फुटपाथ या फिर पैदल चलने वाली राह में दुकानदारों की ओर से फल, सब्जी या फिर अन्य सामान रख कर असुविधा पैदा करने की शिकायतें नगर निगम के पास पहुंच रही हैं। लोगों की शिकायतों पर नगर निगम की ओर से शहर में समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। बावजूद फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त नहीं हो रहे हैं। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर का निरीक्षण किया। चौहटा बाजार में चार फल विक्रेताओं के चालान किए गए हैं।
...
शहर के सभी दुकानदारों और विक्रेताओं को दुकानों के बाहर सामान न रखने के बारे में बताया जा रहा है लेकिन कुछ विक्रेता नगर निगम के निर्देशों की अवहेलना कर रहे है। मंगलवार को चौहटा में निरीक्षण के दौरान चार फल विक्रेताओं के चालान किए गए हैं।
-सतीश गुलेरिया, सफाई पर्यवेक्षक, नगर निगम मंडी
000