फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंदिरा मार्केट में इंडोर नेविगेशन सिस्टम का मेयर ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने इंडोर नेविगेशन सिस्टम का इंदिरा मार्केट के प्रवेश द्वार पर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम में नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया गया है जो उपयोगकर्ताओं को इंदिरा मार्केट में मौजूद विभिन्न दुकानों, सेवाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करता है। इसके माध्यम से न केवल स्थानीय लोग बल्कि पर्यटक भी इस क्षेत्र में आसानी से नेविगेट कर सकते हैं और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार दुकानों और सेवाओं तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इस वेब एप (इंडोर नेविगेशन सिस्टम) में इंदिरा मार्केट में आने वाले लोगों को उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नई सुविधा जोड़ी है जिससे उनका शाॅपिंग अनुभव और भी सरल और व्यवस्थित हो जाएगा। इसके माध्यम से आम जनमानस नगर निगम कार्यालय की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। उनको कार्यालय में पहुंचने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
इस इंडोर नेविगेशन सिस्टम को एआई रोबोटिक क्लब एवं सरदार पटेल विश्वविद्यालय के नौ छात्रों शिवम शर्मा, सौरभ राणा, आशीष शर्मा, मोहित, साहिल वस्ती, रिचा ठाकुर, मोक्षिका शर्मा, अंकित ठाकुर एवं भारत प्रकाश शर्मा, रुचि ठाकुर और कविता के सहयोग से बनाया गया है। इस वेब एप का निर्माण बाहरी संस्था और कंपनी से न करवाकर स्थानीय युवकों से करवाया गया। जल्द ही नगर निगम क्षेत्राधिकार में ओला ऊबर की सुविधा भी इसी तर्ज पर आरंभ की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य, हरदीप सिंह, निर्मल वर्मा, कृष्ण भानु, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें