फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने की रुचि बढ़ाएंगे मास्टर ट्रेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
13 लाख रुपये होंगे खर्च, डाइट मंडी में 14-15 अक्तूबर को होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ने की रुचि और पठन कौशल बढ़ाने के लिए डाइट मंडी में 14 और 15 अक्तूबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से दो से तीन शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये शिक्षक बाद में अपने-अपने स्कूलों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
रीडिंग गतिविधियों, रीडिंग मेलों और अन्य सुविधाओं के विकास पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करना और पढ़ाई को रुचिकर बनाना है। जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में रीडिंग कॉर्नर बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से इनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 1762 स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण को स्कूल स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक रीडिंग गतिविधियों को कक्षा शिक्षण का हिस्सा बना सकें। -मीना राठौर, उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रक), डाइट मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें