कुसरी (रोह) में वीरवार रात हुआ हादसा, दो लाख रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के कुसरी (रोह) गांव में वीरवार रात पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से पूरा फार्म जलकर राख हो गया। हादसे में फार्म में मौजूद करीब 150 से 200 बॉयलर मुर्गे जिंदा जल गए, जबकि अंदर रखा अन्य सामान भी नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फार्म मालिक कृष्ण चंद्र पुत्र चिमनु राम को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
रात करीब 8:30 बजे फार्म से अचानक धुआं और आग की लपटें उठीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण मुर्गों और सामान को नहीं बचाया जा सका। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फार्म पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम जोगिंद्रनगर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि नियमानुसार राहत प्रदान की जा रही है।