फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेल रोड पर सिनेमा के पास चिह्नित बस स्टॉप बना पार्किंग स्थल, यातायात बाधित

Mon, 23 Sep 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के जेल रोड ​स्थित सिनेमा चौक में बस स्टॉप पर खड़ी की गई कारें। संवाद
विज्ञापन
मंडी। शहर के व्यस्त मार्ग जेल रोड पर शनिवार को चिह्नित किए गए बस स्टॉप ने दूसरे दिन ही पार्किंग स्थल का रूप ले लिया। रविवार सुबह स्थानीय निवासियों ने अपनी कारें वहां पार्क कर दीं। इससे बसों के गुजरते वक्त जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब यहां बस चालकों के लिए सवारियों को उतारना भी चुनौती बन गया है, क्योंकि पीछे आ रहे वाहनों के टकराने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

बस स्टॉप से 200 मीटर पीछे उतराई में सीवरेज का पानी बहने से बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे जाम लगना आम हो गया है। खासकर दो पहिया वाहन चालक और स्कूल जाने वाले लोग इससे परेशान हो रहे हैं। सकोडी चौक पर पहले बस स्टॉप को रद्द करने के बाद प्रशासन ने इस नए बस स्टॉप का निर्माण किया, लेकिन इसके बावजूद तल्याहड़ समेत अन्य स्थानों से आने वाले लोगों को अब भी सीनेमा चौक पर ऑटो लेकर अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की बढ़ाई परेशानी, शहरवासियों पर मेहरबान पुलिस

जेल रोड पर प्रशासन ने बसों की संख्या कम कर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार का दावा कर ग्रामीणों की समस्या बढ़ाई है जबकि शहरवासियों पर पुलिस मेहरबान है। जेल रोड, अस्पताल रोड और स्कूल बाजार में ऑटो के स्थान चिन्हित न होने से वह जगह-जगह सवारियां उठा रहे हैं। कई सामान खरीदने के बहाने चालक गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर जाम को बढ़ा रहे हैं। हालांकि पुलिस के जवान हर चौराहे पर मुस्तैद हैं। चालान भी काट रहे हैं। इसके बावजूद शहर में जाम लगना आम हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस समय-समय पर चालान कर रही है। अगर फिर से समस्या आ रही है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करने के बाद ही शॉपिंग आदि करने जाएं। बिना वजह सड़कों पर गाड़ियों को पार्क न करें। बस स्टॉप पर कोई गाड़ियां पार्क कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पार्क की गई दोनों गाड़ियों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


-विकास सेन, ट्रैफिक इंजार्च मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें