फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के कई पदाधिकारी हमारे संपर्क में : पूर्ण चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने रविवार को दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी संपर्क में हैं। आने वाले 2027 के चुनावों की राह देख रहे हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है और नेताओं ने आपस में बातचीत करना बंद कर दिया है। कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने झूठे वायदे किए। कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रुपये देने का निर्णय लिया जाएगा। आज तक महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन

प्रदेश में साढ़े 23 लाख महिलाएं हैं, अगर इतनी महिलाओं को 1500 देते तो 500 करोड़ रुपये खर्च आना था जबकि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है। पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा किया था, बताएं कि अब तक कितनों को नौकरी दीं। पूर्व सरकार के समय नौकरी पर रखे 12 हजार युवाओं को निकाल दिया गया है। आज ठेकेदारों को कार्यों के पेमेंट नहीं हो रही है। इस कारण पूरा विकास ठप पड़ा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें