फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से आप का चुनावी बिगुल: सिसोदिया बोले- BJP और कांग्रेस से उठ चुका भरोसा, हिमाचल में विकास मॉडल पर होगा काम

Sun, 22 Mar 2026 09:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी में आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिमाचल में दिल्ली-पंजाब मॉडल लागू करने की बात कही। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
मंडी में आप नेता मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का शंखनाद कर दिया है। छोटी काशी मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मनीष सिसोदिया ने चुनावी बिगुल बजाने का एलान किया। सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब पार्टी हिमाचल की जनता का दिल जीतने के लिए तैयार है।

विज्ञापन




उन्होंने प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भाजपा से जनता का मोहभंग हुआ और अब कांग्रेस से भी लोगों का विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में बेहतर काम किया है और पंजाब में भी इसी मॉडल पर काम हो रहा है। पार्टी हिमाचल में भी इसी मॉडल को लागू करने की योजना बना रही है, जिसे लेकर जनता में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान आप हिमाचल प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा सहित विभिन्न जिला प्रभारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें