फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय नृत्य में मनीष, आरुषि गुप्ता रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डाइट मंडी में 3 से 5 दिसंबर तक जिला स्तरीय ऑनलाइन कला उत्सव का आयोजन किया गया। कला उत्सव का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें शास्त्रीय नृत्य पुरुष वर्ग में डीएवी स्कूल सुंदरनगर के मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में डीएवी सुंदरनगर की आरुषि गुप्ता प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट की श्रेयांसी दूसरे और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ की कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक वाद्य यंत्र पुरुष वर्ग में जोगिंद्रनगर बाल स्कूल का प्रशांत प्रथम, बलद्वाड़ा स्कूल का अरुण दूसरे और करसोग स्कूल का रोहित तृतीय स्थान पर रहा। लोक वाद्ययंत्र महिला वर्ग में करसोग स्कूल की दीक्षिता प्रथम, कन्या स्कूल मंडी की कामिनी दूसरे स्थान पर रही।
एकल लोकनृत्य पुरुष वर्ग में बगस्याड़ स्कूल के पंकज प्रथम, महिला वर्ग में थलौट स्कूल की उमा देवी प्रथम, मझवाड़ स्कूल की हर्षित दूसरे स्थान पर रही। चित्रकला पुरुष वर्ग में धग्यारा स्कूल का नीतीश प्रथम एवं महिला वर्ग में सरकाघाट की श्रेयांशी प्रथम रहीं। खेल खिलौने पुरुष वर्ग में सरकाघाट स्कूल का अर्नव प्रथम, महिला वर्ग में चौंतड़ा स्कूल की सुनीता देवी प्रथम, क्लासिकल वोकल पुरुष वर्ग में सरकाघाट स्कूल का अंशुल प्रथम, डीएवी सुंदरनगर की ओशो सैनी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वोकल म्यूजिकल परंपरागत पुरुष वर्ग में द्रंग स्कूल का प्रशांत प्रथम, सरकाघाट स्कूल का अंशुल दूसरे, बाल स्कूल मंडी का परीक्षित तीसरे, वहीं महिला वर्ग में पनारसा स्कूल की आरती प्रथम, डीएवी सुंदरनगर की नंदिनी द्वितीय और कन्या स्कूल मंडी की कृतिका तीसरे स्थान पर रही।
क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक पुरुष वर्ग में डीएवी स्कूल सुंदरनगर का ओशो सैनी प्रथम, द्रंग स्कूल का अभिषेक दूसरे व विजुअल आर्ट पुरुष वर्ग में धन्यारा स्कूल का नरेश प्रथम रहा। यह जानकारी डाइट मंडी के प्रधानाचार्य बलवीर भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें