मंडी। जिला मंडी की अंडर-14 लड़कों की टीम अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रवाना हो गई है। यह टीम ऊना में पूल ए में शामिल सोलन और सिरमौर की टीमों से सात लीग मैच खेलेगी। 24-25 दिसंबर को मंडी जिले की टीम का पहला मुकाबला सिरमौर की टीम के साथ होगा। इसके बाद 30-31 को सोलन के साथ मुकाबला होगा। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच होंगे।
अर्नव ठाकुर को जिला मंडी की टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में दक्ष ठाकुर, यश वर्मा, रूद्रा आदित्य, समर्थ, अयांश सैनी, रियांश, चिराग (उप कप्तान), तनिष्क, अर्जुन, राघव ठाकुर, अर्नव ठाकुर, अनुराग, सूर्यांश औक एकलव्य को शामिल किया गया है। चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी कौल सिंह ने बताया कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना दी। संवाद