फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पायल क्षेत्र में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Fri, 18 Apr 2025 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कटौला (मंडी)

सार

 मंडी के थाना औट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राहला चैहटीगढ़ (पायल) क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के थाना औट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राहला चैहटीगढ़ (पायल) क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव इतनी बुरी हालत में है कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। शरीर का अधिकांश भाग जानवरों ने नोच लिया है। केवल सिर, एक हाथ और पैर ही साफ दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना औट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर  पहलु से छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की रिपोर्टें मंगवाई जा रही हैं। पुलिस थाना औट के प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिचित लापता है या इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें