फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रजत बोले - कांग्रेस से जुड़े हैं अधिकांश ठेकेदार, विधायक दें इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। एनएच-003 के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के मेन गेट पर ठेकेदारों की ओर से तालाबंदी के बाद भाजपा नेता रजत ठाकुर ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही यह बात कहते आ रहे हैं कि विधायक अवाहदेवी चौक पर अपने चहेते ठेकेदारों की पेमेंट दिलवाने के लिए धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि उस समय विधायक ने दावा किया था कि उनका कोई ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा और यदि कोई साबित कर दे तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा नेता ने कहा कि अब जबकि ठेकेदारों ने भुगतान न मिलने पर कंपनी के गेट पर ताला जड़ दिया है, यह साफ हो गया है कि अधिकांश ठेकेदार कांग्रेस पदाधिकारी हैं और पार्टी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में विधायक को अपने शब्दों पर कायम रहते हुए तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए।
रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि कंपनी और विधायक की मिलीभगत से ये ठेके चहेते ठेकेदारों को दिए गए। अब जब भुगतान में दिक्कत आई तो विधायक उन्हीं के लिए धरने पर बैठे थे। कहा कि भूस्खलन से आए पत्थरों को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी को बेचा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें