फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छाए मंडी के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। असम के (गुवाहाटी और गंगटोक) में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वल्लभ कॉलेज मंडी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और जिला मंडी का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भारतीय विश्वविद्यालयों के शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। 19 से 29 फरवरी तक चली इन खेलों में वल्लभ कॉलेज मंडी बीए द्वितीय वर्ष की कुसुम ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में रजत और रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। एमए अंग्रेजी के छात्र अविनाश चंदेल ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु जम्वाल ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता। वहीं, निखिल और रजत यहां पर वॉलीबाल में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम के सदस्य रहे। उधर, कॉलेज में पधारने पर इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। उन्हें मोमेंटो, पदक और टोपी पहनाकर कॉलेज की प्राचार्या सुरीना शर्मा ने और बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। कोच अनिल सेन ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें