फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूस्खलन से आधा घंटा बंद रहा मंडी-पठानकोट मार्ग

विज्ञापन
मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे में लवाण्डी के पास रोड़ बंद होने से लगा जाम। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। मंडी-पठानकोट हाईवे पर लवांडी पुल के पास भूस्खलन होने से शुक्रवार को मार्ग करीब आधा घंटा बंद रहा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। मंडी-पठानकोट मार्ग पर चल रहे फोरलेन निर्माण से सड़क की हालत खस्ता हो गई है। कटाई के कारण जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। जिन पर वाहन गुजरने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

-
जिलेभर में 167 सड़कें बाधित
मंडी। जिलेभर में शुक्रवार शाम को 167 सड़कें भूस्खलन व अन्य कारणों से बाधित रही। बिजली के 32 ट्रांसफार्मर और 75 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक 69 सड़कें सराज में बाधित चल रही हैं। इन्हें खोलने के लिए विभागीय मशीनरी और लेबर जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें