फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूस्खलन से मंडी-पठानकोट हाईवे जगह-जगह धंसा

Thu, 07 Aug 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर से मंडी तक कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं। शहर के गुरुद्वारा, अपरोच रोड और गुम्मा व घटासनी के समीप सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

उरला और कोटरोपी के समीप भी सड़क वर्षा औैर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है जबकि नारला से मंडी तक गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक परेशानी का सामना कर रहे हैं। कुछ वाहन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। सुकाबाग के समीप भी हाईवे का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात बीते कुछ दिन से प्रभावित हो रहा था। यहां पर एनएचएआई ने तत्परता दिखाते हुए समरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। गलू से घटासनी के बीच लगातार धंस रही सड़क के चलते मंडी-पठानकोट हाईवे पर सफर जोखिम भरा साबित होने लग पड़ा है। सेना, पर्यटक और परिवहन निगम की बसों समेत पांच हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन होती है।

मंडी-पठानकोट हाईवे गुरुद्वारा, अपरोच रोड, गुम्मा, घटासनी के समीप अचानक धंस जाने से एनएचएआई को लाखों की क्षति पहुंची है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर बहरहाल कोई भी खतरा पैदा नहीं हुआ है। सड़क के सुधार के कार्य मानसून सीजन में भी प्रगति पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल रॉय, साइट इंजीनियर एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें