फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cyber Fraud: 2.55 करोड़ दिलाने का झांसा देकर 7.79 लाख की ठगी, पुराने सिक्कों के नाम पर साइबर फ्रॉड

Sun, 26 Jul 2026 11:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

मंडी के सुंदरनगर में साइबर ठगों ने पुराने सिक्कों के बदले 2.55 करोड़ रुपये दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7.79 लाख रुपये ठग लिए। फाइल चार्ज, टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाई गई। जब ठगों ने और पैसे की मांग की तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट पर पुराने सिक्कों की खरीद-बिक्री का वीडियो देखना सुंदरनगर के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने पुराने सिक्कों के बदले 2.55 करोड़ रुपये दिलाने का झांसा देकर उससे 7.79 लाख रुपये ठग लिए। जब ठगों ने लगातार और अधिक रकम की मांग शुरू की, तब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप पर मांगी सिक्कों की तस्वीरें
पीड़ित प्रकाश चंद, निवासी गांव बारल, तहसील सुंदरनगर ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को उन्होंने इंटरनेट पर पुराने सिक्कों की खरीद-बिक्री से जुड़ा एक वीडियो देखा। वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने खुद को पुराने सिक्कों का खरीदार बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर पुराने सिक्कों की तस्वीरें और आधार कार्ड की प्रति मंगवाई गई। आरोपियों ने दावा किया कि सिक्कों की कीमत करीब 2.55 करोड़ रुपये है और जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

फाइल चार्ज और टैक्स के नाम पर ठगी
ठगों ने फाइल चार्ज, टैक्स, ई-मेल वेरिफिकेशन, प्रोसेसिंग फीस और डिलीवरी चार्ज जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से कई किश्तों में पैसे जमा करवाए। भरोसा दिलाने के लिए लगातार संपर्क में रहे और भुगतान का आश्वासन देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों से उधार लेकर भी भेजे पैसे
आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने बैंक खाते के अलावा रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर भी रकम जमा करवाई। कुल मिलाकर 7,79,250 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।

17 लाख और मांगने पर खुली पोल
बाद में एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी के एमडी का बेटा बताते हुए कहा कि पहले भेजी गई रकम दूसरे राज्य में फंस गई है। उसने पहले 17 लाख रुपये और फिर 10.70 लाख रुपये जमा कराने का दबाव बनाया। लगातार बढ़ती मांग पर पीड़ित को संदेह हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें