फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान साफ तो लगता है टेंट, बारिश में नहीं : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मौसम विभाग की चेेतावनी के बावजूद पड्डल मैदान में विजय संकल्प रैली के आयोजन पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि भाजपा सूखे में टेंट लगाती है, लेकिन मोदी की संकल्प रैली में टेंट लगाना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाने चाहिए थे, ताकि जनता तो नहीं भीगती। भाजपा से तो देवभूमि नाराज है और इसलिए रैली के दौरान ही तेज बारिश हुई है। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सराज से कांग्रेस नेता चेतराम, डॉ. जेके आजाद आदि ने भी रैली को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया।
कहा कि हजारों की संख्या में दूर-दूर से पहुंचे लोगों को बारिश से बचाने का प्रबंध नहीं किया गया। रैली में पहुंचे लोगों को भारी बारिश के बीच भीगने को मजबूर होना पड़ा। जब बारिश का अलर्ट था तो यहां पर टेंट का इंतजाम नहीं किया गया। 12 बजे तक लोगों को रैली स्थल तक ढोया गया, लेकिन बताया नहीं कि पीएम मोदी नहीं आएंगे या दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें