फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोर के पत्तलों की जानकारी लेने त्रिपुरा से पहुंचा एक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्लास्टिक मुक्त हो रहे हिमाचल प्रदेश से देश के अन्य राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं। ईको फ्रेंडली टोर के पत्तलों की जानकारी लेने त्रिपुरा जाइका वानिकी परियोजना का एक प्रतिनिधिमंडल मंडी पहुंचा। उन्होंने कटौला में टोर के पत्तलों को बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों बिहंधार, बुद्धा बिंगल और बालक रूपी, शाढला स्वयं सहायता समूह से इस बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम वन विकास समिति और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ पत्तल आदि उत्पाद बनाने का अनुभव लिया। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने सुकेत के कांगू वनपरिक्षेत्र की वन ग्राम विकास समिति बह और रोपड़ी में पौधरोपण का जायजा लिया।
स्वयं सहायता समूहों से परियोजना की गतिविधियों को जाना। त्रिपुरा से आए प्रतिनिधिमंडल के आईएफएस अधिकारी नीरज कुमार ने वन ग्राम विकास समिति और स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर डीएफओ मंडी वासु डोगरा, डीएफओ सुकेत सुभाष पराशर एवं एसीएफ मंडी चितरंजन सिंह सहित मंजू कुमारी, वीपी पठानिया, एसएमएस मंडी जितेन शर्मा, एसएमएस सुकेत विजय कुमार, वन विभाग एवं परियोजना के कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें