फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग विस क्षेत्र में रिकॉर्ड 76.53 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। विस क्षेत्र करसोग में इस बार रिकार्ड वोटिंग हुई है। यहां 12 नवंबर को हुए मतदान ने पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 74.02 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 2.51 फीसदी अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डाली है।
विज्ञापन

दोनों ही बड़े राजनीतिक दल अधिक मतदान को अपने-अपने पक्ष में रहने का दावा कर रहे हैं। करसोग में सुबह ठीक आठ बजे मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई, लेकिन कई मतदान केंद्रों में रात 7:30 बजे तक भी मतदान चलता रहा।
इस कारण मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां देरी से लौटीं। करसोग में कई ऐसे भी मतदान केंद्र थे, जहां करीब 8 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। ऐसे में करसोग में 76.53 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय करसोग में होगी। करसोग में कुल 58,454 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें सबसे अधिक 29,902 पुरुषों और 28,552 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करसोग विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 76,377 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 38,693 व महिला मतदाताओं की संख्या 37,684 है।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में 76.53 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें