फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आते ही अनुसूचित जाति के कल्याण को बनेगी नीति : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। सत्ता में आते ही अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए नीति बनाई जाएगी। यह बात पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कही। वह शनिवार को द्रंग ब्लॉक अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की बैठक में भाग ले रहे थे। पंडोह में बैठक ब्लॉक अध्यक्ष करम चंद भाटिया की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें जिला अध्यक्ष नरोतम चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। ठाकुर कौल सिंह ने अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग सदैव कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहा है।
आगामी चुनाव में हर कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कोई कल्याणकारी योजना शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन

ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का समय है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों की हितैषी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें