फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल दिनेश बने अनुभाग अधिकारी

विज्ञापन
दिनेश कुमार - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। भांबला पंचायत से बतैल निवासी दिनेश कुमार का चयन हिमाचल प्रदेश के वित्त एवं लेखा विभाग में बतौर अनुभाग अधिकारी के पद पर हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा 2019 में ली थी।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय में मामला लंबित होने के चलते परिणाम अब निकला है। पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिनेश कुमार हेड कांस्टेबल के पद पर राजधानी शिमला में सेवाएं दे रहे हैं।
पुलिस विभाग में वह 1 जुलाई 2008 को सिपाही के तौर पर भर्ती हुए। 2018 में पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने। दिनेश कुमार की उपलब्धि पर पिता दिला राम, माता बिमला देवी, मामा बख्शी राम, बहन शारदा और अन्य ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें