देव सदन मंडी में आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए सर्व देवता सेवा समिति के पदाधिकारी व विभिन्न मंदि
- फोटो : Mandi
मंडी/गोहर। कमरुनाग मंदिर की पावन झील से छेड़छाड़ और चोरी का मामला सामने आने के बाद मंदिरों की सुरक्षा को लेकर देव समाज चिंतित है। रविवार को सर्व देवता समिति ने कमरुनाग मंदिर की देवता कमेटी के पदाधिकारियों से मंडी में बैठक कर देवता की सुरक्षा पर मंथन किया।
देव समाज ने देव कमरुनाग में पुलिस चौकी, चैक पोस्ट या पुलिस कर्मचारियों के दल की तैनाती की मांग उठाई। बैठक में निर्णय लिया कि देव समाज जल्द ही सीएम से मुलाकात करेगा। उपायुक्त और एसडीएम गोहर को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
सर्व देवता समिति के अध्यक्ष पंडित शिवपाल शर्मा ने कहा कि देव कमरुनाग में लाखों लोगों की आस्था है। झील में लोग सोने, चांदी के आभूषण भी चढ़ाते हैं। शातिरों की इस खजाने पर नजर रहती है। इसलिए यहां पर पुलिस चौकी खोली जानी चाहिए। संवाद