जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के काटने से बेहोश व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते लोग।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में खेतों में काम कर रहे किसानों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। टिकरू में अब ससुर और बहू पर रंगड़ों के समूह ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य व्यक्ति ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान मेघ सिंह (70) और नीरजा देवी (37) निवासी टिकरू के रूप में हुई है। ये खेतों में घास एकत्रित कर रहे थे तभी रंगड़ों ने हमला कर दिया। इन दिनों खेतों में घास के काम के लिए किसान जुटे हुए हैं। दो दिन पहले छाणग निवासी एक महिला पर रंगड़ों ने हमला कर घायल कर दिया था।
अस्पताल में रोजाना रंगड़ों के काटने से घायल उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि रंगड़ों के हमले से घायल दो और लोगों को उपचार दिलाकर दाखिल किया गया था। कहा कि अस्पताल में रोजाना रंगड़ों के काटने के मामले दर्ज हो रहे हैं। संवाद