फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धनवर्षा, आठ करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
मंडी के मोती बाजार में धनतेरस पर आभूषण खरीदते लोग। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिले में धनतेरस पर बाजारों में खूब कारोबार हुआ। शनिवार और रविवार दो दिनों को मिलाकर करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इस दौरान सोने, चांदी के आभूषणों सहित कीमती धातुओं से बने बर्तन खूब बिके। ज्वेलरी की दुकानें दो दिन ग्राहकों से भरी रहीं।
विज्ञापन

बर्तनों की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। आटोमोबाइल के क्षेत्र में भी खूब धनवर्षा हुई। दो दिनों के भीतर मंडी के गुटकर, नेरचौक, सुंदरनगर, डडौर स्थित कंपनियों की एजेंसियों में वाहनों की खूब बिक्री हुई। इस अवसर पर लोगों ने ट्रैक्टर, कार, बाइक, स्कूटी की अधिक खरीदारी की।
रेडीमेड कपड़े, सोना, चांदी समेत विभिन्न धातुओं और मिट्टी की मूर्तियों की दुकानों में ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
सोने चांदी के कारोबारी रतन सिंह, रवि सोनी, संजय सोनी, राजा सिंह मल्होत्रा, भगवंत सिंह आदि ने कहा कि दो दिनों में उनके शोरूम में आभूषणों की खूब बिक्री हुई। उधर, बर्तन कारोबारी रूपेश शर्मा, जोगिंद्र कुमार नागचला बर्तन भंडार ने बताया कि उनके यहां पर इस बार लाखों रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं, नेरचौक स्थित मारुति सुजूकी, आनंद टोयटा, होंडा, महिंद्रा, टीबीएस, हुंडई आदि एजेंसियों में भी करोड़ों का कारोबार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें