सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रधानाचार्य केपी भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सत्र 2021-22 में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
शैक्षणिक गतिविधियों में जमा दो विज्ञान संकाय के मेधावियों बबीता, मुस्कान, मिलन और कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रथम रहे छात्र अक्षय ईशान, मोनिका, तमन्ना, शिवानी, शबनम आदि को सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा में पायल, अनुज और अतुल को भी पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे अंशुल, अश्वनी, ममता, दीया, आंचल, सानवी, साक्षी, पल्लवी, आदित्य, सत्यम, आर्यन, अमिता आदि को भी पुरस्कार दिया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इनमें पहाड़ी नृत्य, एकल गान, पंजाबी डांस, नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य केपी भारद्वाज ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर किसी संस्थान का आईना होता है। यहां से मेधावियों की प्रतिभा का भी पता चलता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य हंसराज ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान स्कूल स्टाफ, एसएमसी प्रधान जगदीश चंद्र, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद